राजस्थान कैडर के सुनील अरोड़ा बने मुख्य निर्वाचन अधिकारी।

0
574

1980 बैच के आईएएस अधिकारी सुनील अरोड़ा को भारत का मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। अरोड़ा इस पद पर मौजूदा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओमप्रकाश रावत का स्थान लेंगे। पंजाब के होशियारपुर में जन्में अरोड़ा भारत सरकार के दो भिन्न मंत्रालयों के सचिव भी रह चुके हैं। अरोड़ा ने गत वर्ष 1 सितम्बर को अशोक लवासा के साथ चुनाव आयुक्त का पदभार ग्रहण किया था। आईएएस बनने पर सुनील अरोड़ा को राजस्थान कैडर आवंटित किया गया था।

एक मुख्य व दो अन्य चुनाव आयुक्त होते हैं आयोग में:

भारतीय निर्वाचन आयोग देश की एक स्वायत्त संवैधानिक संस्था है। 25 जनवरी 1950 को यह अस्तित्व में आई थी। निर्वाचन आयोग में मूलतः एक मुख्य चुनाव आयुक्त का पद होता था। बाद में कार्यभार की अधिकता को ध्यान में रखकर दो निर्वाचन आयुक्त के पदों को भी सृजित किया गया। वर्तमान में एक मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ दो चुनाव आयुक्त, आयोग के सदस्य होते हैं।

प्रदेश में मुख्य सचिव रह चुके हैं अरोड़ा:

उल्लेखनीय है कि सुनील अरोड़ा साल 1993 से 1998 तक राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. भैरों सिंह शेखावत के सचिव रह चुके हैं। वर्ष 2005 में वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली सरकार में अरोड़ा राज्य सरकार में मुख्य सचिव के पद पर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here