आदर्श नगर में जीते कांग्रेस और रफ़ीक़ खान

0
1109

राजनीतिक सफलता और असफलता का निर्धारण अंतिम रूप से मतदाता के मूड पर टिका होता है। यह बात हर बार लोकतांत्रिक चुनाव प्रणाली में सही साबित होती है। राजस्थान विधानसभा चुनाव में जयपुर की आदर्श नगर विधानसभा ने भी कुछ यहीं बानगी पेश की। पिछले 10 साल से इस सीट पर विधायक रहे भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी को पटखनी देते हुए, कांग्रेस प्रत्याशी रफ़ीक़ खान ने यहां शानदार जीत दर्ज़ की और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में अपना योगदान दिया।

अचानक से मिला टिकट, और अचानक से मिली जीत:

आदर्श नगर विधानसभा पर रफ़ीक़ खान की विजय किसी अनपेक्षित दंतकथा के परिणाम जैसी रही। महीनेभर पहले शायद ही किसी ने अनुमान लगाया हो कि इस सीट से जीतकर रफ़ीक़ खान विधानसभा पहुंचेंगे। कांग्रेस ने जब अपने दावेदारों की सूची जारी की, तो अचानक से रफ़ीक़ का नाम आया, फिर उसके बाद दिन-रात की अथक मेहनत से आखिरकार भाजपा के दिग्गज खिलाड़ी अशोक परनामी को हराते हुए रफ़ीक़ खान मैदान मार ले गए।

जनता की नाराज़गी को भुनाया रफ़ीक़ खान ने:

बताया जाता है कि शहर की आदर्श नगर सीट पर विधायक अशोक परनामी के प्रति स्थानीय जनता की नाराज़गी का फ़ायदा सीधे तौर पर कांग्रेस और रफ़ीक़ खान को मिला। भाजपा के गढ़ माने जाने वाले आदर्श नगर में विकास से वंचित रहे क्षेत्र के लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करके सत्ताधारी दल के प्रति अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here