नरेन्द्र मोदी सरकार ने जम्मू के साथ मां जैसा व्यवहार किया: अमित शाह

0
633
tweeted by @BJP4India

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को जम्मू – कश्मीर के सुंदरबनी में जनसभा की। शाह ने अपने भाषण में कांग्रेस पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस को घेरने के साथ ही पहले की सरकारों द्वारा कश्मीर घाटी को अधिक तरजीह देने व जम्मू की अवहेलना करने का आरोप लगाया।

मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए बहुत कार्य किए- अमित शाह:

अपने सम्बोधन में अमित शाह ने कहा कि ”जम्मू और कश्मीर की कण-कण भूमि मां भारती का मुकुट मणी है इसको हम किसी को हाथ नहीं लगाने देंगे। भाजपा 2014 में जम्मू कश्मीर से पहली बार 3 सीटें जीती और मोदी जी प्रधानमंत्री बने। मोदी सरकार बनने के बाद हमने जम्मू कश्मीर के विकास के लिए बहुत सारे कार्य किए। जम्मू में सबसे पहला काम भारतीय जनता पार्टी की नरेन्द्र मोदी सरकार ने रोहिंग्या घुसपैठियों को रोकने का किया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रहने वाले भाइयों को 3% आरक्षण देने का काम मोदी सरकार ने किया है। रावी नदी पर अटल सेतु का निर्माण हो या दिल्ली जम्मू हाइवे का निर्माण, ये सब कार्य मोदी सरकार ने किए हैं। 70 साल तक एनसी, कांग्रेस और पीडीपी जम्मू के साथ सौतेला व्यवहार करते रहे। पहली बार मां जैसा व्यवहार नरेन्द्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है।”

जेएनयू की राष्ट्रभक्ति को लेकर फिर बोले शाह:

साल 2016 में दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में राष्ट्रविरोधी नारों को लेकर हुए विवाद के बाद से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अक्सर जेएनयू की राष्ट्रभक्ति पर सवाल उठाते रहे हैं। एक बार फिर शाह ने जेएनयू के बारे में बोला। शाह ने कहा- ”JNU में नारे लगे भारत तेरे टुकड़े होंगे और राहुल गांधी वहां जाकर कहते हैं कि आपको वाणी स्वतंत्रता का अधिकार है। राहुल बाबा हमे और हमारी पार्टी को गाली दे लीजिये। लेकिन अगर कोई देश विरोधी नारे लगाएगा तो उसे हम जेल की सलाखों के पीछे भेजकर रहेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here