फ़ोर्ब्स ने जारी की दुनिया की सबसे ताक़तवर महिलाओं की सूची। भारत की इन महिलाओं के नाम है शामिल

0
682

सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय मैग्ज़ीन फ़ोर्ब्स ने इस साल दुनिया की सबसे ताक़तवर एवं प्रभावशाली रही 100 महिलाओं की सूची जारी कर दी है। जहां पिछले साल इस सूची में 5 भारतीय महिलाओं को स्थान दिया गया था, वहीं इस बार चन्दा कोचर के  बाहर हो जाने के कारण चार महिलाओं को शामिल किया गया है।

रौशनी नाडर, किरण मजूमदार शॉ, शोभना भरतिया, प्रियंका चोपड़ा पिछली बार की तरह इस बार भी फ़ोर्ब्स की सूची में जगह बना पाने में कामयाब रही। यह लगातार आठवीं बार है जब जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल इस सूची में शीर्ष स्थान पर काबिज़ रही है। गौरतलब है कि 15 साल से जारी की जा रही फ़ोर्ब्स की इस सूची में अब तक 13 बार मर्केल को पहले पायदान पर रखा गया है। सूची में दूसरे स्थान पर ब्रिटैन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे और तीसरे स्थान पर अंतर्राष्ट्रीय मॉनेटरी फंड की प्रबंध निदेशक क्रिस्टीन लेगार्ड रही है।

रौशनी नाडर:

रौशनी नाडर प्रसिद्ध कंप्यूटर निर्माता कंपनी एचसीएल एंटरप्राइजेज की सीईओ एवं एग्ज़िक्युटिव डायरेक्टर है। एचसीएल के संस्थापक शिव नाडर की पुत्री रौशनी ने पिछले एक साल में एचसीएल के लिए काफी प्रभावी काम किया है। उनका नाम फ़ोर्ब्स ने अपनी सूची में 51वें स्थान पर रखा है।

किरण मजूमदार शॉ:

बायोकॉन समूह की चेयरपर्सन एवं एमडी किरण मजूमदार शॉ ने भारत में जैव-रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। साल 2015 से हर बार इस सूची में जगह बना रही किरण का नाम इस बार 60वें स्थान पर है।

शोभना भरतिया:

शोभना भरतिया भारत के प्रसिद्द मीडिया समूह हिन्दुस्तान टाइम्स की चेयरपर्सन एवं एडिटोरियल डायरेक्टर है। लगातार तीसरी बार फ़ोर्ब्स की ताक़तवर महिलाओं में शामिल होने वाली शोभना राज्यसभा की मनोनीत सदस्य भी रहा चुकी है। इन्हें इस बार 88वें स्थान पर रखा गया है।

प्रियंका चोपड़ा:

फ़ोर्ब्स की इस सूची में प्रियंका चोपड़ा भी लगातार दूसरी बार शामिल हुई है। फ़ोर्ब्स के अनुसार प्रियंका बॉलीवुड से जाकर हॉलीवुड में सबसे सफल होने वाली शख्सियत है। प्रियंका को इस सूची में 94वें स्थान पर रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here