यह मशहूर अभिनेत्री लड़ सकती है लोकसभा चुनाव

0
521

भारतीय सिनेमा की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित यदि कुछ समय बाद राजनीतिक मैदान में ताल ठोकती नज़र आए तो अचरज नहीं होना चाहिए। खबरों की माने तो माधुरी दीक्षित 2019 के आगामी आम चुनाव में भाजपा की तरफ से दावेदारी कर सकती है। बताया जा रहा है कि भाजपा माधुरी को महाराष्ट्र की पुणे लोकसभा सीट से जल्द ही उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

गौतम गंभीर, ऋषि कपूर भी आ सकते हैं सियासी मैदान में:

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस कई सीटों पर नए चेहरों को ला सकते हैं। इनमें सिनेमा जगत के सितारों व अन्य शख्सियतों के शामिल होने के आसार हैं। प्रसिद्ध अभिनेता ऋषि कपूर, क्रिकेटर गौतम गंभीर ऐसे नाम है जिनकी संभावना इस सूची में शामिल होने की बनती है। गौरतलब है कि अभी दो दिन पहले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेते समय गंभीर ने एक टवीट के ज़रिए राजनीति की तरफ जाने की इच्छा दर्शाई है।

संपर्क फॉर समर्थनके माध्यम से भाजपा कर चुकी है संपर्क:

उल्लेखनीय है कि वर्त्तमान सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने एक देशव्यापी कार्यक्रम ‘संपर्क फॉर समर्थन’ शुरु किया था। सरकार के कामकाज का प्रचार करने, आमजन में जागरुकता पैदा करने, व जनता का समर्थन पाने के लिए भाजपा ने देशभर में यह अभियान संचालित किया था। इसके तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने देशभर के मशहूर व्यक्तित्वों से मुलाक़ात कर, भाजपा सरकार के लिए समर्थन मांगा था। इस कड़ी में शाह लता मंगेशकर, महेंद्र सिंह धोनी समेत अनेकों हस्तयों तक पहुंचे थे। लक्ष्य यहीं था कि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here