अशोक गहलोत ने पूंछा- ”आज पूरे मुल्क में जो जुमलेबाजी हो रही है वो कब तक सहन करेगी जनता?”

0
2536
tweeted by @ashokgehlot51

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दांडी मार्च की 89वीं वर्षगांठ पर लिखे गए ब्लॉग में कांग्रेस पार्टी पर लगाए गए आरोपों को गहलोत ने दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गहलोत ने प्रधानमंत्री पर झूठ बोलने और अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए मनमानी पूर्ण व्याख्या करने का आरोप लगाया।

गहलोत बोले- मोदी सरकार ने 5 साल कांग्रेस मुक्त भारत के सपने पर ही काम किया:

अशोक गहलोत ने कहा कि ”प्रधानमंत्री जी ने ब्लॉग में कांग्रेस पार्टी पर जिस तरह के आरोप लगाए हैं वे दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय हैं। अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए मनमानी व्याख्या करना उनकी आदत में शामिल है। तिरंगे झंडे वाली महात्मा गांधी की इसी पार्टी ने पूरे मुल्क को एक और अखंड रखा। हमारा इतिहास त्याग, बलिदान और प्रतिबद्धता का रहा है। देश की आजादी से लेकर नये भारत के निर्माण में कांग्रेस की भूमिका देशवासी जानते हैं। कांग्रेस अपने शानदार इतिहास के साथ देश का वर्तमान एवं भविष्य है। मोदी जी और उनकी सरकार ने पूरे 5 साल कांग्रेस मुक्त भारत के सपने पर ही काम किया, देश तो कांग्रेस मुक्त नहीं हुआ न होगा। लेकिन इसी चक्कर में देशवासियों के साथ किये तमाम वादे जुमले बनकर रह गए, उनकी सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतरी। प्रधानमंत्री बताएं कि असत्य बोलकर देशवासियों को धोखा क्यूँ दिया?”

गहलोत ने कहा, राजस्थान में मिशन-25 लेकर चल रहे हैं:

राजस्थान के मुखिया अशोक गहलोत ने कहा कि ”कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव जीत रही है। राजस्थान के अंदर मिशन-25 लेकर चलेंगे। यहां जनता का विश्वास हमारे साथ में है, इसीलिए यहां कुशासन का अंत भी हुआ। देश में धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, राष्ट्रवाद के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। आज पूरे मुल्क में जो जुमलेबाजी हो रही है वो कब तक सहन करेगी जनता? आज लोकतंत्र खतरे में है, संविधान खतरे में है, देश खतरे में है। किसान दुखी है, रोजगार के लिए नौजवान भटक रहे है, महंगाई बढती जा रही है। घृणा का माहौल, नफरत का माहौल है…क्या हो रहा है देश के अंदर? चुनाव मे इश्यू बेस्ड राजनीति होनी चाहिए…हम क्या करना चाहते है, 5 साल में उपलब्धियां ये थी, ये वादे निभाये, ये वादे नहीं निभा पाए हमारी मज़बूरी थी और ये वादे हम करते हैं आगे के लिए, तीन बातें होनी चाहिए। क्या मोदीजी बोलते है इन बातों को? वो तो कांग्रेस को बदनाम करने में लगे हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here